ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

बैतूल के रिहायशी इलाके में निकला 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कोठी बाजार क्षेत्र में आने वाले आजाद वार्ड में एक वकील के घर अचानक 10 फीट लंबा अजगर निकल गया, घनी आबादी वाले क्षेत्र में अजगर को देखकर लोग हैरान हो गए थे। अजगर का रेस्क्यू किया गया है, अजगर की लंबाई 10 फीट और वजन करीब 12 किलो था घर में मौजूद महिलाओं ने दीवार के ऊपर अजगर को देखा था। वहीं मकान मालिक वकील नौशाद खान का कहना है कि तत्काल इसकी सूचना सर्पमित्र शेख गुलामुद्दीन को दी गई।

 जिसके बाद सर्पमित्र विशेषज्ञ मौके पर पहुंचा और आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सर्प विशेषज्ञ का कहना है कि अजगर जहरीला सांप नहीं होता है पर इसके काटने के बाद खून तेज रफ्तार से निकलने लगता है। इससे किसी भी व्यक्ति के शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है, उन्होंने बताया कि घनी आबादी में यह अजगर नाली के जरिए पहुंचा होगा।

Related Articles

Back to top button