ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

भोपाल में कोचिंग सेंटर में मौसेरी बहनों से दुष्कर्म, एक्स्ट्रा क्लास में बुलाकर संचालक करता था अश्लील हरकतें

भोपाल। भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में संचालित एक कोचिंग सेंटर में दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी दोनों छात्राओं को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर पिछले आठ महीने से वारदात को अंजाम दे रहा था।

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बुलाता था

दोनों छात्राएं मौसेरी बहनें हैं। आरोपित एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों को अलग-अलग समय पर कोचिंग बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं उसने कुछ और छात्राओं को तो अपना शिकार नहीं बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आठवीं और 12वीं में पढ़ती हैं लड़कियां

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है जबकि उसकी मौसी की 20 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती है। दोनों कालोनी में वीरेंद्र त्रिपाठी के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थीं। 16 अप्रैल को आठवीं की छात्रा कोचिंग में अकेली थी, तभी वीरेंद्र ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बदनाम करने की धमकी

उसके बाद से वह लगातार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को दी। वह 10 अक्टूबर को विरोध जताने छोटी बहन के साथ कोचिंग पहुंच गई। आरोपित ने दोनों बहनों को बंधक बना लिया। धमकाया कि उसने दोनों के फोटो खींच रखे हैं। किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर देगा।

दो महीने तक करता रहा दुष्कर्म

इसके बाद उसने बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। करीब दो महीने तक वह डरा-धमकाकर दोनों का शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी करतूतों से परेशान होकर दोनों बहनों ने पूरी बात स्वजन को बता दी। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button