ब्रेकिंग
UPITS 2026: उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 'ब्रांड योगी' और सुशासन का जीवंत प्रमाण, CA पवन ... Kanker News: कांकेर में सरंगपाल महानदी पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, मोपेड और मोबाइल छोड़कर नदी में ... Bank Strike News: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में 60,000 करोड़ का कारोबार होगा ... MMDR Act 2026: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार पर हमला, गिनाए संशोधन कानून के फायदे Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ...
बिहार

घर पर कोई नहीं है, आ जाओ… प्रेमिका ने बुलाया, प्रेमी पहुंचा तो पिता ने पीट-पीट कर मार डाला

बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना के डुमरिया गांव में प्रेमिका के घरवालों उसके प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला. इस वारदात को अंजाम देने के बाद पिता अपनी बेटी को लेकर फरार हैं. परिजनों को डर है कि कहीं पिता बेटी को भी न मार डाले. वहीं पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है जहां पुलिस मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी पिता को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है.

पुलिस ने बताया कि 21 साल का युवक सुमन कुमार घर के पास शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था. जहां समेली के ठाकुरबाड़ी टोला निवासी प्रेमिका ने फोन करके उसने मिलने के लिए बुला लिया. प्रेमिका के घर वाले भी गांव में शादी समारोह में गए थे. सुमन को घर में घुसते किसी ग्रामीण ने देख लिया, जिसके बाद लड़की के पिता को इसकी सूचना दी गई. लड़की के पिता ने पहले घर के बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया, इसके बाद बेटी से दरवाजा खुलवाया. प्रेमी के निकलते ही पिता मनोज साह आग बबूला हो गए और घर के सदस्यों के साथ मिलकर उसे रस्सी से बांध दिया. जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की. प्रेमिका उसे बचाने आयी मगर किसी ने एक न सुनी.

पिता ने बेटी को भी ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया. प्रेमी को बचाने के लिए युवती ने प्रेमी के जीजा बबलू कुमार सिंह तथा भाई अनिल कुमार सिंह को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिजन स्कॉर्पियो से प्रेमिका के घर पहुंचे तो मकान बाहर प्रेमी सुमन कुमार बेहोशी की हालात में मिला.

तीन अस्पतालों ने किया रेफर

प्रेमी को पकड़ने के बाद लड़की के परिजनों ने लात-घूसों और डंडों से इतनी पिटाई की कि शरीर के सभी अंगों पर चोट के निशान मिले. गंभीर अवस्था में मिलने के बाद युवक के परिजन आनन-फानन में समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया. जहां युवक का प्राथमिक इलाज किया गया मगर युवक को होश नहीं आया और स्थिति और भी गंभीर हुई तो उसे कटिहार से पटना रेफर कर दिया. जहां उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. भर्ती के आधे घंटे बाद ही प्रेमी सुमन कुमार की मौत हो गई.

युवती को लेकर पिता हुआ गायब

प्रेमी के परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी कुरसेला पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका के घर दबिश दी. मगर पुलिस के आने से पहले ही पिता मनोज साह युवती को लेकर फरार हो गया है. आशंका जताई जा रही है कि कहीं शख्स प्रेमी के बाद युवती की भी हत्या न कर दे. फिलहाल पुलिस प्रेमिका की मां और बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और युवती की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

इधर पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत के बाद प्रेमी सुमन कुमार का शव घर पहुंचते ही मातम पसर गया. कुछ समय पहले ही मृतक के पिता ब्रह्मदेव सिंह की मौत हुई थी. घटना को लेकर स्वजन ने कुरसेला पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम में कार्य प्रक्रिया कर भेज दिया वहीं जांच में कुर्सेला पुलिस जुटी हुई थी.

Related Articles

Back to top button