ब्रेकिंग
Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे...
उत्तराखंड

शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारी… CM पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चारों धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुख्यमंत्री धामी ने इस सिलसिले में रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के साथ साथ राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री धामी ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया. इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी जारी किये. उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाया जाए, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों.

देवभूमि का तीर्थाटन और पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन और पर्यटन और भी सशक्त होगा. इससे न केवल सालों भर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के अनेक पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे. साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे.

जानें शीतकालीन प्रवास स्थल

भगवान केदारनाथ का शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ है. भगवान बद्री विशाल का शीतकालीन प्रवास स्थल योग ध्यान मंदिर पांडुकेश्वर, चमोली, मां यमुना का शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली, उत्तरकाशी और मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा उत्तरकाशी है.

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल, भरत चौधरी, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button