ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
उत्तरप्रदेश

मेरठ: साउंडप्रूफ हॉल में कराया जा रहा था धर्मांतरण, पादरी समेत 8 लोग गिरफ्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शंकर नगर के एक मकान में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना मिली. इस सूचना पर हिंदू संगठन और अन्य दल के लोग पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और वहां से एक पादरी और करीब 50 लोगों को प्रेयर करते हुए पकड़ा. हिंदू संगठनों का आरोप है कि यहां अलग-अलग तरह के प्रलोभन देकर हिंदुओं को ईसाई बनाया जा रहा था. पुलिस को यहां से ईसाई धर्म की काफी सामग्री भी बरामद हुई है.

मेरठ के परतापुर क्षेत्र के शंकर नगर फेज वन में रविवार को धर्मांतरण कराने के आरोप में हंगामे का मामला सामने आया. एक मकान में साउंडप्रूफ हॉल बनाकर चल रही प्रार्थना सभा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद मौजूद थे. इस बात की सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल, भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई अन्य दलों के लोग भी इकट्ठा हो कर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया.

अखबार से कवर कर रखी थी बाइबल

यहां पर मौजूद लोगों को बाइबल के बारे में बताया जा रहा था कि जो बाइबल पड़ेगा उसके रोग और चोट ठीक हो जाएगी. यहां जब मौके पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे तो उन्होंने बताया कि यहां बाइबल को छुपा कर रखा हुआ था. अखबार के पन्नों से बाइबल को कवर किया था. भारतीय किसान मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव पाराशर ने बताया कि विनीत कुमार नाम का व्यक्ति यहां पादरी के रूप में मौजूद था, जो प्रेयर करा रहा था और वो खुद 10 साल पहले हिन्दू से ईसाई बना था. अब वो अन्य लोगों को ईसाई बना रहा था.

पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

हंगामे की सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 पुरुष और 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है. हालांकि, यहां मौके पर करीब 50 लोगों के होने की बात कही गई थी. मौके से धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामग्री बरामद की गई हैं. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गौरव पाराशर और सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि मकान में धर्मांतरण की गतिविधियां चलाई जा रही थीं.

हॉल को बना रखा था साउंडप्रूफ

उन्होंने बताया कि साउंडप्रूफ हॉल में 100 से ज्यादा लोगों को बुलाकर प्रार्थना सभा के माध्यम से उनका धर्मांतरण किया जा रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मकान में अक्सर प्रार्थना सभाएं होती थीं, लेकिन रविवार को बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे. पुलिस ने मौके से बरामद सामग्री की जांच शुरू कर दी है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

धार्मिक सामग्री और प्रार्थना सभा के उद्देश्य को लेकर भी जांच की जा रही है. यह मामला धर्मांतरण के बढ़ते मामलों की ओर ध्यान खींचता है और पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. फिलहाल, इस पर कानूनी कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Back to top button