ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
महाराष्ट्र

उड़ने का सपना रह गया अधूरा! नशे में दौड़ा रहे थे कार, पेड़ से हुई टक्कर; 2 ट्रेनी पायलटों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती भीगवां रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 2 ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई. वहीं, 2 अन्य लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी एक निजी विमानन अकादमी (रेड बर्ड पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) में ट्रेनी पायलट के रूप में ट्रेनिंग ले रहे थे.

हादसे की जानकारी मिलने पर भिगवां पुलिस स्टेशन और बारामती तालुका पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. साथ ही, निजी एम्बुलेंस चालक भी मौके पर पहुंचे और घायलों को भिगवां अस्पताल के ICU में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

नशे में ड्राइविंग की संभावना

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि चारों लोग नशे में थे और गाड़ी तेज़ गति से चला रहे थे. तेज़ गति के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार एक पेड़ से टकराई, जिसके बाद यह हादसा हुआ और कार पलट गई. घायलों का इलाज अभी भी ICU में चल रहा है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह हादसा किस कारण हुआ.

सवार चारों लोग विभिन्न राज्यों से थे

गाड़ी में सवार प्रशिक्षु पायलट विभिन्न राज्यों से आकर पुणे की इस एकेडमी में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे. इनमें से दक्षु शर्मा (21 वर्ष, दिल्ली), और आदित्य कांसे (मुंबई) की मौत हो गई. जबकि चेष्टा बिश्नोई और कृष्णसून सिंह का इलाज भिगवां अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. हादसे में घायल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना का समय और कारण

चारों प्रशिक्षु पायलट सुबह 2:30 से 3:00 बजे के बीच बारामती से भिगवां की ओर जा रहे थे. सड़क का अनुमान न लगा पाने के कारण उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ.

पुलिस की जांच

पुलिस ने सभी मृतकों और घायलों के परिवार वालों से संपर्क कर मामले की जानकारी देने में जुटी है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दुर्घटना के कई अन्य कारणों की भी पड़ताल कर रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.

Related Articles

Back to top button