ब्रेकिंग
Suvendu Adhikari on PA Murder: पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; बोले- '15 साल के जंगलराज का नत... West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की...
मध्यप्रदेश

इंदौर के युगपुरुष आश्रम में एक और मौत, 12 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम

इंदौर : विवादों से घिरे मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित युगपुरुष आश्रम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आश्रम में मंगलवार सुबह 12 वर्षीय बच्चे की एक और मौत से हड़कंप मच गया है। मल्हारगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

थाना मल्हारगंज के थाना प्रभारी ने 12 वर्षीय मोहित की हुई मौत को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि युगपुरुष आश्रम में ऐसे बच्चों को रखा जाता है जो कि जिस्मानी और दिमागी तौर से कमजोर हैं। 12 वर्षीय मोहित भी हाथ और पैरों से कमजोर था और मोहित के बीमार होने की सूचना जैसे ही आश्रम के लोगों को लगी तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मल्हारगंज थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Related Articles

Back to top button