ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
हिमाचल प्रदेश

पाइप में जमा पानी, माइनस 9 डिग्री पहुंचा तापमान, श्रीनगर से लद्दाख तक बर्फबारी… खिले पयर्टकों के चेहरे

जम्मू और कश्मीर के साथ ही लद्दाख में सर्दी का कहर जारी है. विभिन्न क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है. जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर का तापमान -5.4°C दर्ज किया गया, जबकि सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान -9.7°C रहा. काजीगुंड (-6.4°C), पहलगाम (-8.4°C), शोपियां (-8.5°C), अनंतनाग (-7.9°C), और लारनू (-8.1°C) में तापमान काफी कम देखा गया. कुपवाड़ा, कोकरनाग और गंदरबल का तापमान -4.5°C, -4.0°C और -5.2°C दर्ज किया गया, जबकि पुलवामा का तापमान -8.3°C रहा. बडगाम और बांदीपोरा का तापमान -6.4°C और -5.5°C दर्ज किया गया. बारामुला में तापमान -5.1°C रहा.

जम्मू शहर का तापमान 5.4°C और कटरा का 5.6°C था. हालांकि, बनिहाल का तापमान -2.2°C, भद्रवाह का -3.4°C और राजौरी का -0.4°C रहा. सांबा और उधमपुर में तापमान क्रमशः 0.3°C और 0.5°C रहा, जबकि पुंछ और किश्तवाड़ में तापमान 1.6°C और 1.5°C रहा. लद्दाख क्षेत्र सबसे ठंडा रहा, जहां लेह का तापमान -13.2°C दर्ज किया गया और कारगिल का तापमान -12.4°C रहा.

कश्मीर में अगले 10 दिन शुष्क मौसम

कश्मीर में सर्दी बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक कश्मीर में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है. पहाड़ी इलाकों में तापमान और भी कम है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. घाटी में बर्फबारी का आनंद पर्यटक उठा रहे हैं.

पर्यटन स्थल पर जमी भीड़

पर्यटन स्थल जैसे गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में बर्फबारी हो रही है. इन स्थानों पर पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे हैं. गुलमर्ग में दो इंच बर्फ पड़ी है, जबकि कोंगडोरी में कई इंच मोटी बर्फ है. पर्यटक इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं.

बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित

बर्फबारी के कारण लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाली सड़कें बंद हो गई हैं. मुगल रोड और सिंथन रोड भी वाहनों के लिए बंद कर दी गई है. पुलिस ने सड़कों को साफ करने के लिए मशीनों और कर्मचारियों को तैनात किया है.

मौसम विभाग ने 12 से 13 दिसंबर के बीच फिर से भारी बर्फबारी की संभावना जताई है. ठंड का मौसम पर्यटन उद्योग के लिए खुशियां लेकर आया है, क्योंकि पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं और क्षेत्र के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button