ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

छतरपुर। खाने के शौकीन कभी चावल की रोटी तो कभी कोदों की रोटी का सेवन करते हैं,लेकिन एक परिवार के लिए यह शौक जानलेवा साबित हुआ, बकस्वाहा नगर के वार्ड नंबर 9 में एक ही परिवार के चार लोग कोदो की रोटी खाने के बाद बीमार हो गए। सभी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बकस्वाहा लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब परिवार के सदस्य- फूलबाई पटेल (उम्र 70), मदन पटेल (उम्र 45), दिनेश पटेल (उम्र 35) और राधारानी पटेल (उम्र 60) ने दोपहर एक बजे कोदों की रोटी खाई। इसके बाद, उन्हें उल्टियां, पेट दर्द और चक्कर आने की समस्या उत्पन्न हुई। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी बकस्वाहा लाया गया।

सीएचसी के डॉक्टर रविराज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी का स्वास्थ्य स्थिर हो गया है। फिलहाल, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉ रविराज ने बताया कि यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि अगर भोजन में कोई समस्या हो या उसमें कोई विषाक्तता हो, तो वह तुरंत गंभीर परिणाम दे सकती है। खासकर, पुरानी या पारंपरिक रोटियों और खाद्य पदार्थों के सेवन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

डॉक्टरों का कहना है कि कोदों की रोटी खाने से पहले उसकी गुणवत्ता और ताजगी की जांच जरूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी महंगा भी पड़ सकता है, इसलिए हर किसी को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनका भोजन सुरक्षित और स्वस्थ हो, ताकि ऐसी घटनाएं न हों।

Related Articles

Back to top button