ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
उत्तरप्रदेश

ट्रेन में पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा शख्स, बोगी में खुद को किया लॉक, बोला-आत्मदाह कर लूंगा; क्या थी वजह?

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स ने खुद को ट्रेन की बोगी में बंद कर लिया. शख्स हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लिए हुआ था और आत्मदाह करने की धमकी दे रहा था. युवक हंगामा करता रहा. ट्रेन करीब 3 घंटे तक बिजनौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. इस दौरान जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी ट्रेन की बोगी में बंद शख्स से बाहर निकलने की गुहार लगाते रहे.

मामला बिजनौर रेलवे स्टेशन का है. गजरोला नजीबाबाद पैसेजंर ट्रेन की खाली बोगी में भारत भूषण नाम के व्यक्ति ने घुसकर बोगी को अंदर से लॉक कर लिया. सवारियों ने जब उससे दरवाजे को खोलने को कहा तो उसने मना कर दिया. फिर जीआरपी के जवानों ने उससे ट्रेन की बोगी का दरवाजा खोलने को कहा तो उसने पेट्रोल भरी बोतल दिखाई और बोला कि वो ट्रेन में आत्मदाह करेगा.

सूचना पर आनन-फानन में पहुंचे अधिकारी

ट्रेन की बोगी को बंद कर आत्मदाह की धमकी की सूचना पर बिजनौर कोतवाल, सीओ पुलिस और एसडीएम भी स्टेशन पहुंचे और बोगी में खुद को बंद करने वाले भारतभूषण से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन भारत भूषण ने पहले अपने सुसराल वालो की जमीन पर दूसरे लोगो द्वारा किये गये कब्जे हटवाने की मांग की.

भारतभूषण का कहना है कि उसकी सुसराल की जमीन पर कई साल से लोगों ने कब्जा कर रखा है. उसकी विधवा सास प्रशासन के चक्कर काटते-काटते परेशान हो गयी है. उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए पहले जमीन फर कब्जा दिलाओ तो मैं ट्रेन की बोगी से बाहर आऊंगा.

3 घंटे तक बिजनौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही

प्रशासन की काफी मान मनौव्वल के बाद भारत भूषण ट्रेन की बोगी से बाहर आने के लिए राजी हुआ. इस दौरान 3 घंटे तक बिजनौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही, जिससे पूरा ट्रैक बाधित रहा और दूसरी कई ट्रेनों की आवाजाही रुक गई थी. यात्री भी परेशान दिखे. एसडीएम अवनीश कुमार त्यागी ने कहा कि शख्स के आरोपी की जांच की जाएगी.

Related Articles

Back to top button