ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

एनडीए नेता बैड एलिमेंट हैं …ए राजा के बयान पर लोकसभा में बवाल, माफी की मांग

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन डीएमके सांसद ए राजा के बयान पर बवाल हो गया. उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं को ‘बैड एलिमेंट्स’ कहा. इस पर बीजेपी के नेताओं ने हंगामा किया. बीजेपी के नेताओं ने उनके इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा ये हमें ‘बैड एलिमेंट्स’ कैसे कह सकते हैं? बीजेपी ने ए राजा से माफी मांगने की डिमांड की.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ए राजा को माफी मांगनी चाहिए. इस पर उस समय चेयर कर रहे जगदंबिका पाल ने कहा कि राजा के बयान को सदन की कार्यवाही से हटा देंगे. दरअसल, हंगामे की शुरुआत ए राजा के उस बयान पर हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस को अपना पूर्वज मानता है. मगर मैं पूछना चाहता हूं कि संविधान में आरएसएस का क्या योगदान है?

हिंदू राष्ट्र के दावे को लेकर भी हुआ बवाल

डीएमके सांसद के इसी बयान पर बीजेपी के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और उनके बयान पर आपत्ति जताई.इसके अलावा ए राजा के हिंदू राष्ट्र के दावे को लेकर भी बवाल हुआ. डीएमके सांसद ने कहा कि बीजेपी संविधान में बदलाव करेगी और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेगी. इस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आपत्ति जताई और ए राजा इसका सबूत दें. जोशी ने कहा कि आपके पार्टी के उपाध्यक्ष ने चुनावों से पहले कहा था कि अगर भाजपा को 400 सीटें मिलती हैं, तो वे संविधान में बदलाव करेंगे और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे.

लोकसभा में संविधान पर चर्चा का दूसरा दिन

लोकसभा में संविधान पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी आज सदन में अपनी बात रख सकते हैं. राहुल करीब 2 बजे लोकसभा में अपनी बात रखेंगे. दूसरे दिन संविधान पर चर्चा की शुरुआत संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने की. पहले दिन की शुरुआत राजनाथ सिंह ने की थी.

Related Articles

Back to top button