ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
खेल

नाथन लॉयन की वजह से एडिलेड में हुआ था लाहौर जैसा हाल, गाबा टेस्ट में खुद उठाया इस राज से पर्दा

एशिया कप के दौरान लाहौर में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान अचानक स्टेडियम की फ्लडलाइट ने काम करना बंद कर दिया था. इसके बाद पीसीबी की जमकर ट्रोलिंग हुई थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान एक ही ओवर में दो बार पूरे स्टेडियम की बत्ती गुल हो गई थी. इसके पीछे कोई और बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लॉयन ही थे. गाबा टेस्ट के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया. साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई.

लॉयन ने राज से उठाया पर्दा

एडिलेड टेस्ट में एक ही ओवर में बत्ती गुल होने की घटना दो बार घटी थी. तब ये पता नहीं चल पाया था कि ऐसा क्यों हुआ था. अब गाबा टेस्ट के पहले दिन नाथन लॉयन ने इस राज से पर्दा उठा दिया है. वह कुछ देर के लिए कमेंट्री बॉक्स में बैठे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो विकेट गिरने पर वो नाइटवॉचमैन के तौर पर आने वाले थे. इसलिए वो नेट में वॉर्म अप के लिए चले गए लेकिन वहां अंधेरा था. फिर लॉयन ने सिक्योरिटी वाले से वहां की लाइट जलाने के लिए कही. इस पर उन्होंने गलत बटन दबा दिया और पूरे स्टेडियम की बत्ती गुल हो गई. इसके बाद उन्हें अंधेरे में 15 मिनट तक बैठना पड़ा था.

स्टेडियम की लाइट जाने से भारतीय टीम के खिलाड़ी खुश नहीं थे. उन्होंने लगातार अच्छी गेंदबाजी करके ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया था. इसलिए वह मोमेंटम को खोना नहीं चाहते थे. जब फ्लडलाइट बंद होने की घटना हुई तो उस वक्त गेंदबाजी कर रहे हर्षित राणा इससे काफी नाराज दिखे थे. इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट भी चालू कर ली थी.

पहले दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल

गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण पहले सेशन में सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हो सका. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए. उस्मान ख्वाजा 47 गेंद में 19 रन और नाथन मैकस्वीनी 33 गेंद में 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब दूसरे दिन का खेल आधे घंटे पहले शुरू किया जाएगा और 98 ओवर फेंके जाएंगे.

Related Articles

Back to top button