ब्रेकिंग
West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर
उत्तरप्रदेश

46 साल बाद हुई शिव-हनुमान मंदिर में सुबह की आरती, दंगे के बाद लगा दिया था ताला, ऐसे हुई जानकारी

उत्तर प्रदेश के संभल में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान बंद मिले मंदिर में रविवार की सुबह आरती और पूजा अर्चना की गई. यह मंदिर शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाका खग्गू सराय में मौजूद है. यहां पिछले 46 सालों से ताला लगा हुआ था. शनिवार को डीएम और एसपी ने इस मंदिर का ताला खुलवाकर साफ सफाई करवाई.

मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा और शिवलिंग मौजूद है. रविवार को हुई आरती में कई श्रद्धालु शामिल हुए. इसके लिए पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचे. उन्होंने जलाभिषेक कर मंदिर में आरती की. सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पुलिसबल तैनात किया गया है. मंदिर में बिजली की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. यह मंदिर 1978 से बंद पड़ा था. इसके आसपास रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अपने घर बेचकर चले गए थे.

ऐसे मिला 46 साल से बंद मंदिर

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय से सटे खग्गू सराय में पुलिस प्रशासन द्वारा बिजली चेकिंग और अतिक्रमण अभियान चलाया गया. इस बीच प्रशासन की टीम जब इलाके में बिजली चोरों को पकड़ने गई तो वहां एक मंदिर दिखाई दिया, जिसके दरवाजे पर ताला लटका हुआ था. जानकारी की गई तो पता चला कि मंदिर पर लटके ताले की चाबी एक हिंदू परिवार के पास है, जब उन्हें बुलाया गया तो बताया कि मंदिर 46 साल से बंद है. इसमें ताला उन्हीं के भतीजे ने लगाया था, उन्होंने इसका कारण बताया कि मंदिर पर कोई पूजा करने नहीं आता था और पुजारी भी यहां रुकते नहीं थे, इसलिए उनके भतीजे ने मंदिर पर ताला लगाया था.

कुआं से हटाया अतिक्रमण

शनिवार को मंदिर की जानकारी प्रशासन को हुई तो खुद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मंदिर की साफ सफाई कराई. रविवार की सुबह यहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और आरती उतारी. वहीं, मंदिर के बगल में एक कुआं होने की भी जानकारी प्रशासन को हुई. कुआं को स्लैब की मदद से ढाक दिया गया था. जेसीबी की मदद से कुआं की स्लैब को तोड़ा गया है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मंदिर के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button