ब्रेकिंग
रायसेन जिला जेल में सनसनीखेज वारदात: विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली; गंभीर हालत में भोपाल... दतिया के सरकारी SC हॉस्टल में बदहाली: चावल में कीड़े, बेड से बंधा मिला कुत्ता; तहसीलदार के छापे में ... राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी घमासान: नेहरू स्टेडियम को लेकर कांग्रेस और निगम आमने-सामने रायसेन में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा: हेल्थ कैंप के नाम पर 17 बुजुर्गों को भर्ती कर लाखों क... ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगातें; ऑनलाइन KCC पोर्टल और कृषक कवच योज... आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ...
बिहार

PTI ने लगाया ‘कामसूत्र’ वाला पीरियड! ब्लैकबोर्ड पर बनाए अश्लील चित्र और पढ़ाने लगे… अब हुआ ये हश्र

बिहार के बेतिया में एक शारीरिक शिक्षक (PTI) की अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोप है कि पीटीआई आए दिन क्लास रूप में ब्लैकबोर्ड पर अश्लील तस्वीरें बनाकर बच्चों को पढ़ाते थे. इस संबंध में बच्चों ने अपने परिजनों को शिकायत दी थी. वहीं परिजनों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था. अब डीपीओ स्थापना कुमार अनुभव ने मामले की जांच के बाद आरोपी पीटीआई को निलंबित कर दिया है.

मामला बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड के उत्क्रमिक मध्य विद्यालय मझरिया शेख का है. इससे पहले डीपीओ ने बीईओ से मामले की जांच कराई थी. इसमें पाया गया कि शारीरिक शिक्षक गेनालाल शर्मा आए दिन ब्लैकबोर्ड पर गंदी तस्वीरें बनाकर छात्रों को अश्लील शिक्षा देते हैं. यही नहीं, क्लास रूप में वह छात्र छात्राओं से इस संबंध में सवाल भी पूछते हैं. शारीरिक शिक्षक की इन हरकतों की वजह से बच्चों को अक्सर शर्मिंदा होना पड़ता है. इस संबंध में बीईओ की रिपोर्ट पर डीपीओ ने निलंबन के आदेश दिए हैं.

विभागीय जांच भी होगी

बीईओ के मुताबिक पीटीआई गेनालाल शर्मा को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी. इस जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ उचित एक्शन लिया जाएगा. उधर, ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी शिक्षक गेनालाल शर्मा काफी समय से इस तरह की हरकतें कर रहे थे. उनके बारे में पहले भी कई बार शिकायतें आई थीं. इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य को कई बार शिकायतें दी गई.

समझाने पर भी बाज नहीं आए पीटीआई

सीधे गेनालाल शर्मा को भी समझाने का प्रयास किया गया. बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी गई. इस शिकायत के बाद डीपीओ ने मामले की जांच के लिए बीईओ को मौके पर भेजा और अब उनकी ही जांच रिपोर्ट के आधार पर पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई की है.

Related Articles

Back to top button