ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

मणिपुर में ठेकेदार के घर के बाहर मिला हैंड ग्रेनेड और धमकी भरा पत्र, मामले की जांच शुरू

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में रविवार को माखा लेईकाई में एक ठेकेदार के घर के बाहर हथगोला और धमकी भरा पत्र मिलने से दहशत फैल गई. ठेकेदार थोकचोम शंकर के घर के गेट पर यह सामान रखा पाया गया. स्थानीय पुलिस ने तत्काल हैंड ग्रेनेड जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना राज्य में बढ़ती जबरन वसूली और बम धमकी की घटनाओं का ताजा उदाहरण है.

पुलिस ने बताया कि धमकी भरे पत्र में ठेकेदार शंकर से सवाल किया गया था, ‘क्या आप अपने परिवार की जान बचा सकते हैं?’ यह पत्र और हैंड ग्रेनेड सुबह करीब 6 बजे कुछ राहगीरों ने देखा था. इसके बाद से मामले को तुरंत पुलिस को बताया गया. इसके बाद पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रेनेड को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस ने इसे जबरन वसूली से जुड़ा मामला बताया है. वहीं, धमकी देने वालों की पहचान नहीं हो पाई है.

स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन

इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आसपास में डर का माहौल फैल गया है. इसी तरह की एक और घटना 12 दिसंबर को इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई में हुई थी, जहां एक घर में बम रखा गया था. इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी.

इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आसपास में डर का माहौल फैल गया है. इसी तरह की एक और घटना 12 दिसंबर को इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई में हुई थी, जहां एक घर में बम रखा गया था. इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी.

पुलिस की कार्रवाई जारी

मणिपुर पुलिस ने घटना की जांच के लिए विशेष टीम तैनात की है. हिंगांग थाने में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना राज्य में सक्रिय भूमिगत संगठनों द्वारा जबरन वसूली की गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है. इसके अलावा, पुलिस ने छह भूमिगत संगठन पीआरईपीएके (पीपल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेपाक) के सदस्यों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य सदस्य को थौबल जिले में मार गिराया है.

Related Articles

Back to top button