ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

सबरीमाला मंदिर के खजाने में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, चंदा नहीं… फिर कहां से आया सबसे ज्यादा पैसा?

मंडल काल की शुरुआत के बाद से केरल के सबरीमाला मंदिर के आय में भारी वृद्धि हुई है. पिछले साल के आय की तुलना में इस साल 22.76 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. त्रावणकोर देवासम बोर्ड के अध्यक्ष पीएस प्रशांत ने बताया कि 14 दिसंबर तक 22 लाख अयप्पा भक्तों ने सबरीमाला मंदिर के दर्शन किए. इस साल मंदिर में 163.89 करोड़ रुपये का कुल राजस्व आया है. आइयें जानते है कहां से कितना मंदिर को चंदा मिला?

अरावना (प्रसाद) की बिक्री से 82.67 करोड़ रुपये और समान की विक्री के रूप में 52.27 करोड़ रुपये मंदिर कमेटी को प्राप्त हुए.अरावना की बिक्री से राजस्व पिछले साल के 65.26 करोड़ रुपये से 17.41 करोड़ रुपये बढ़ गया है, जबकि पिछले साल के मुकाबले समान के विक्री के पैसों में 8.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल में अब तक 22,67,956 तीर्थयात्री सबरीमाला के दर्शन कर चुके हैं. जिससे मंदिर को कुल 163.89 करोड़ का राजस्व मिला है.

KSRTC ने शुरू की बस सेवाएं

TDB के अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई हैं और वह देवस्वोम बोर्ड के साथ सहयोग करने के लिए पुलिस सहित सभी विभागों के आभारी हैं. सबरीमाला में पिछले दो दिनों से मौसम अपेक्षाकृत अच्छा रहा है. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद श्रद्धालु बिना किसी भीड़ के दर्शन कर सके. तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए केएसआरटीसी ने और भी बस सेवाएं शुरू की हैं.

फास्टैग वालों को मिलेगी पार्किंग सुविधा

केएसआरटीसी की बस सेवा के लिए तीर्थ यात्री ऑनलाइन टिकट भी खरीद सकते है. बताया जा रहा है कि लाइन लगकर दर्शन करने की बुकिंग कराने वालों को ही मंदिर में प्रवेश मिलेगी. ऑनलाइन बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है. जनवरी तक कोई अन्य स्लॉट दर्शन के लिए उपलब्ध नहीं है. गाड़ियों की पार्किंग में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. फास्ट टैग वाली गाड़ियों के लिए पंपा में पार्किंग की अनुमति दी जाएगी, लेकिन बिना फास्टैग वालों के लिए पार्किंग बंद रहेगी.

Related Articles

Back to top button