ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

घर के टॉयलेट में छिपकर बैठा था 3 फीट लंबा सांप, परिवार वालों के उड़े होश

सागर : मध्य प्रदेश के सागर के सिंधी कैंप में एक मकान की बाथरूम में बने टॉयलेट की कमोड में सांप घुस गया। सांप करीब एक सप्ताह से कमोड के अंदर छिपा था। परिवार के लोगों ने सांप देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने स्नेक कैचर को सूचना दी। सूचना पर स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे। लेकिन सांप को नहीं पकड़ पाए। जिसके बाद शनिवार को फिर सांप कमोड में बैठा हुआ नजर आया। इस पर घर मालिक ने स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि खुरई रोड स्थित सिंधी कैंप के एक मकान में कमोड में सांप घुसा था। सूचना पर रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे। लेकिन वह कमोड के अंदर चला गया। जगह नहीं होने से उसे पकड़ नहीं पाए। करीब 4 से 5 बार रेस्क्यू करने पहुंचे। मगर वह चकमा देकर अंदर चला जाता था, लेकिन आज सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर कमोड से बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप वॉटर स्नैक प्रजाति का है जो करीब तीन फीट लंबा है। रेस्क्यू में पकड़ाए सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं कमोड में सांप होने से एक सप्ताह तक परिवार के लोग परेशान होते रहे। क्योंकि उनके घर में एक ही टॉयलेट थी।

Related Articles

Back to top button