ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
राजस्थान

पानी, निवेश, विकास और रोजगार के लिए राजस्थान को PM मोदी की सौगात, 50 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

राजस्थान में बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज करीब 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राजस्थान में विकास को नई दिशा देने में भजनलाल जी और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है. उनके नेतृत्व में पहला साल आने वाले सालों को मजबूत नींव प्रदान करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेंगे. ये प्रोजेक्ट्स राजस्थान को देश के सबसे कनेक्टेड राज्यों में से एक बनाएंगे. इससे राजस्थान में निवेश को भी बल मिलेगा और रोजगार के अनेक अवसर बनेंगे. राजस्थान के टूरिज्म को, यहां के किसानों को और नौजवान साथियों को इससे बहुत फायदा होगा.

शत-प्रतिशत घरों तक पहुंचेगा नल से जल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इन परियोजनाओं से राजस्थान में भी जल्द से जल्द शत-प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचेगा. सी. आर. पाटिल के नेतृत्व में जनभागीदारी से एक अभियान चलाया जा रहा है. रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रिचार्जिंग वेल बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत के जिन राज्यों में पानी की किल्लत है, वहां अब तक करीब-करीब 3 लाख रेन वाटर हार्वेस्टिंग की संरचना बनाई जा चुकी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्वती, कालीसिंध, चंबल परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों में सिंचाई का पानी भी मिलेगा और पेयजल भी पहुंचेगा. इससे राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के विकास में तेजी आएगी.हमारी सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को स्वीकृत किया है और विस्तार भी किया है.

उन्होंने इस दौरान पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मां नर्मदा का पानी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का बड़ा अभियान चलाया था लेकिन कांग्रेस ने समाधान की बजाय राज्यों के बीच जल-विवाद का बढ़ा दिया.

Related Articles

Back to top button