ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

सुसाइड से पहले मंगेतर को वीडियो कॉल, फिर लड़की ने लगा ली फांसी; जानिए पूरा मामला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में एक 22 वर्षीय युवती ने सगाई के दो महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने अपने मंगेतर को वीडियो कॉल किया और फिर यह कदम उठाया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी अंशिका कुशवाहा ग्वालियर के विनय नगर इलाके में अपने चाचा और चचेरे भाइयों के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी. 4 अक्टूबर को उसकी सगाई अर्जुन कुशवाहा नामक युवक से हुई थी, जो गुढ़ा गुढ़ी का नाका इलाके में रहता है. सगाई के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई.

बीते दिन, अंशिका घर में अकेली थी, जब अर्जुन ने उसे व्हाट्सएप पर कॉल किया. कॉल के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अंशिका ने आत्महत्या करने की धमकी दी. अर्जुन ने इस बारे में अंशिका के चचेरे भाई कर्तव्य कुशवाहा को बताया. कर्तव्य जब तक घर पहुंचता, अंशिका फांसी लगाकर अपनी जान दे चुकी थी. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंगेतर अर्जुन कुशवाहा उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. घटना के बाद अर्जुन अंडरग्राउंड हो गया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. परिवार की शिकायत और सगाई के बाद के हालात इस मामले को पेचीदा बना रहे हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद का असली कारण क्या था.

क्या बोले एएसपी?

एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या की असल वजह सामने आएगी. फिलहाल, मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.’

युवती की आत्महत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. शादी से पहले हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं. पुलिस जल्द ही इस मामले की सच्चाई उजागर करने का दावा कर रही है.

Related Articles

Back to top button