ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में किसान के खेत के ट्यूबवेल में लगी आग, बोर से लगातार निकल रहीं आग की लपटें

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ट्यूबवेल में आग लगने का मामला सामने आया है, जिसमें लगातार आग लगी हुई है और आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकल रहीं हैं। बोरवेल में आग लगने से इलाके में दहशत और भय का माहौल है। ट्यूबवैल में लगी आग को 24 घंटे से भी ज्यादा हो गया है और पिछले 2 दिनों से लगी हुई है। मामला छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का है। जहां गांव के किसान खुशहाल पटेल के खेत के बोर में यह आग लगी हुई है और लगातार जल रही है जिसे तकरीबन 2 दिन हो चुके हैं।

●किसान ने बताया..

मामले में जब किसान खुशीराम पटेल से बात की तो उसका कहना है कि मेरे खेत में पिछले 9-10 सालों से यह बोर है और लगातार चालू है, उसमें पम्प डला है और वह पानी देता है पर कभी ज्ञानत नहीं हुआ कि इसमें से गैस निकलती है। वह भी ज्वलनशील, यह तब पता चला जब बोर के कनेक्शन में स्पार्किंग हुई और आग लग गई इस आग में मेरा पम्प, पाईप, वायर पूरी तरह जल गया यह आग लगातार जल रही है इसे बमुश्किल बोरा, फट्टी, गद्दे डालकर बुझाया है। घटना और मामले की सूचना थाने को दे दी है, पुलिस आई थी जांच कर चली गई है। उसके बाद से अब तक कोई नहीं आया, आग का अभी भी खतरा बना हुआ है।

वहीं जब किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी से बात की तो उनका कहना है कि हम गये थे जांच की तो ऐसा लगता है कि उस बोर में से पानी के साथ-साथ गैस निकल रही है जो ज्वलनशील है। हालांकि इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है हमने उनसे बोर के आसपास न आने और दूर रहने की समझाइश दे दी है। मालले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और तहसीलदार को दी है वह आगे की जांच कार्यवाही करेंगे।

Related Articles

Back to top button