ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

ससुराल वाले बने हैवान, बहू के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली, पीट-पीटकर अधमरा करके डैम पर फेंका

गुना : मध्य प्रदेश के गुना में ससुराल वालों ने जुल्म की सारी हदें पार कर दी। जहां पति ने अपने मां-बाप और भाभी के साथ मिलकर बहू से मारपीट कर और अधमरा करके डैम पर फेंक आए। महिला ने जैसे कैसे अपनी जान बचाई और पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। धरनावदा पुलिस पुलिस ने जुल्मी सास-ससुर, पति और जेठानी के खिलाफ शून्य पर एफआईआर दर्ज कर ली है। केस डायरी करनवास पुलिस थाने को भेजी जा रही है।

दिल को दहला देने वाली घटना जिले के धरनावदा थाना अंतर्गत ग्राम तिनस्याई डेम की है। जानकारी सामने आई है कि तिनस्याई डेम निवासी महिला की शादी राजगढ़ जिले के करनावदा थाना क्षेत्र में ग्राम शाहपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। 13 दिसंबर की रात में महिला के घर में एक युवक घुस आया और बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया था। इस घटना को महिला की जेठानी ने देख लिया और अपने सास-ससुर को सूचना दे दी। ससुराल पक्ष ने महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए गंभीर रूप से मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के निजी अंगों में मिर्ची भरते हुए दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी।

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसे गुना के पास स्थित गोपीसागर बांध के नज़दीक फेंक गए। पीड़िता अगले दिन धरनावदा थाने में पहुंची, जहां उसकी मेडीकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और करनवास पुलिस को दे दी है। पीड़िता ने अपने सास-ससुर, जेठानी सहित 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button