ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मनोरंजन

पुलिस की वर्दी फाड़ी, की मारपीट, Karan Aujla के कॉन्सर्ट में 4 डॉक्टर्स को किया गया गिरफ्तार

इंटरनेशनल सिंगर करण औजला मौजूदा समय में अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं. वे देशभर में कॉन्सर्ट कर रहे हैं जहां भारी भीड़ नजर आ रही है. दर्शकों का भारी हुजूम इस इंटरनेशनल सिंगर का कॉन्सर्ट अटेंड करने की होड़ में है. इस दौरान कई घटनाएं भी सामने आ रही हैं. हाल ही में बादशाह को ट्रैफिक रूल के नियम तोड़ने और गलत दिशा में गाड़ी चलाने के संबंध में करीब 15 हजार रुपये का फाइन देना पड़ा. अभी ये मामला आया ही था कि इसी कॉन्सर्ट से जुड़ी एक और घटना सामने आ गई. करण औजला के इस कॉन्सर्ट से 4 डॉक्टर्स को पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

क्या है मामला?

मामले की बात करें तो करण औजला कॉन्सर्ट में 4 डॉक्टर्स ने एग्जिट गेट से एंटर करने की कोशिश की. जब उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो डॉक्टर्स ने उल्टा पुलिस के साथ ही बदतमीजी की. पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और उनका कॉलर भी फाड़ दिया. इसमें से एक डॉक्टर NSG का मेंबर था. मामले में पुलिस ने चारों डॉक्टर्स को गिरफ्तार किया और थाना प्रभारी की शिकायत पर पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया. इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया. फिलहाल चारों को जेल में डालने का आदेश दे दिया गया है.

करण औजला की बात करें तो वे एक फेमस सिंगर हैं और काफी समय से कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं. पंजाब की लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले सिंगर एक सॉन्ग राइटर और कंपोजर भी हैं. करण को अपने जीवन की शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा. उनके माता-पिता का निधन हो गया था जिसके बाद उनके रिश्तेदारों ने करण की परवरिश की. 2014 में करण का करियर शुरू हो गया था और साल 2020 के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई थी. अब उनके कॉन्सर्ट के लिए लोग खूब पैसे खर्च कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button