ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
उत्तरप्रदेश

महाकुंभ में आप भी लगा सकते हैं अपनी दुकान, बस करना ये आसान काम

यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. महाकुंभ में श्रद्धालु अपने उपयोग और खाने पीने का सामान भी खरीदारी करते हैं. महाकुंभ में इसे देखते हुए त्रिवेणी बाजार में दुकानों का आवंटन होता है. ऐसे में अगर आप भी त्रिवेणी बाजार में दुकान लेना चाहते हैं तो जान लीजिए आपको ये कैसे मिलेगी

सबसे पहले जिन लोगों को महाकुंभ के त्रिवेणी बाजार में दुकान लेनी होती है, इसके लिए उसे मेला प्रशासन में अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन कराना होता है. रजिस्ट्रेशन के लिए 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक का समय दिया गया है. इस रजिस्ट्रेशन के लिए अस्थाई मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित काउंटर पर उपस्थित होकर कराया जा सकता है.

रजिस्ट्रेशन का यह है तरीका

महाकुंभ के अपर मेलाधिकारी दयानन्द प्रसाद बताते हैं कि त्रिवेणी बाजार में दुकान की बुकिंग कराने के लिए आपको अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन कराना होता है. इसके लिए मेला प्राधिकरण के काउंटर में दुकानदार/फर्म का वैध आई०डी० प्रूफ (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि) जमा करना अनिवार्य होता है. उन्होंने बताया कि एक दुकानदार/फर्म द्वारा मात्र एक दुकान हेतु रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

जमानत राशि भी जमा करें

त्रिवेणी बाजार में एक दुकान लेने के लिए रु० 20,000/- की जमानत धनराशि रजिस्ट्रेशन के समय जमा करनी होगी, जिसकी प्राप्ति रसीद बोली के समय प्रस्तुत करना होगा. दुकान का आवंटन दिनांक 23.12.2024/ 24.12.2024 को प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अस्थाई कार्यालय में आयोजित खुली बोली में सम्मिलित होकर उच्चतम बोली बोलकर प्राप्त किया जा सकेगा. किसी दुकानदार/फर्म को खुली बोली के माध्यम से किये गई दुकानों के आवंटन में कोई भी दुकान आवंटित न होने की दिशा में उसके द्वारा जमा की गई जमानत धनराशि वापस कर दी जाएगी. दुकानों के आवंटन एवं बोली हेतु विस्तृत नियम व शर्तें रजिस्ट्रेशन के समय देखी जाती हैं.

Related Articles

Back to top button