ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
मध्यप्रदेश

सोनू सूद ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, जिला अस्पताल में लगवाया 103 किलो वाट का सोलर प्लांट

देवास: कोरोना काल में मसीहा बनकर लोगों की मदद करने के लिए मैदान में उतरे अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बार उनकी मदद का लाभ देवास के जिला अस्पताल को मिलने जा रहा है। जहां पर सोनू सूद की संस्था “सूद चेरिटी फाउंडेशन” ने एक सोलर प्लांट करीब 103 किलोवाल्ट एम्पियर का लगवाया है, जिसकी कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपए है।

आज कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया और साथ ही इसका निरीक्षण भी किया। कलेक्टर देवास ऋषव गुप्ता ने इस अवसर पर देवास के सभी सम्मानीय नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इससे बिजली की काफी बचत होगी और हर माह करीब 400 यूनिट बिजली की बचत हो पाएगी, जिससे जिला अस्पताल को करीब सवा लाख रुपये का लाभ मिलेगा।

वही सोनू सूद की संस्था से जुड़े हुए मेंबर शुभम विजयवर्गीय ने बताया कि देवास जिले में यदि आगे और भी ऐसा जनहित मदद का कार्य होगा तो वो आगे भी सोनू सूद से मदद करवाएंगे। इस मदद के लिए भी हमने सोनू सूद को पूरी रिपोर्ट बनाकर भेजी थी, जिसके बाद उन्होंने यहां पर सोलर प्लांट लगवाया और आज उसका विधिवत तरीके से शुभारंभ कलेक्टर सर ने किया है।

इस दौरान देवास CMHO डॉ. सरोजनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डॉ बसंत सारस्वत, RMO डॉ. अजय पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य अमला मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button