ब्रेकिंग
चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत... बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट
देश

महिला को पार्सल में मिली लाश, लेटर में लिखा- 1.30 करोड़ दो, वरना यही अंजाम तुम्हारा भी होगा

आंध्र प्रदेश में एक महिला को पार्सल मिला है जिसमें कोई सामान नहीं मिला बल्कि एक लाश निकली है. जी हां, पार्सल में एक डेडबॉडी. इतना ही नहीं उस डेडबॉडी के साथ एक लेटर भी मिला है जिसमें लिखा है कि अगर महिला ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये नहीं दिए तो अंजाम ऐसा ही होगा. इस बात से घबरा कर महिला ने पूरी जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर लाश को बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

राज्य के वेस्ट गोदावरी जिले के येंदागंडी गांव में रहने वाली महिला नागा तुलसी को ये पार्सल अपने एक निर्माणाधीन मकान में मिला है. जो ऑटो ड्राइवर पार्सल लेकर आया था उसने बताया कि बॉक्स के अंदर लाइट और पंखे हैं. जब उसने पार्सल खोला तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद उसने पुलिस को बुलाया और पूरी जानकारी दी. महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसके पति करीब 10 पहले लापता हो गए थे.

लाश के साथ जो नोट मिला है उसमें उन्हीं का जिक्र किया गया है. नोट में लिखा है कि महिला के पति ने 2008 में 3 लाख रुपये उधार लिया था. जो बढ़ते-बढ़ते 1.35 करोड़ रुपये हो गया है. अगर वह अपने परिवार के साथ कुछ बुरा नहीं होने देना चाहती है तो उसे ये पैसे देने होंगे. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस शख्स की लाश मिली है वह करीब 45 साल का है. शख्स की मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी. पुलिस फिलहाल उस शख्स की शिनाख्त में जुट गई है. पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि शख्स की मौत नेचुरल है या हत्या की गई है.

अकेली रहने लगी थी महिला

पुलिस ने बताया कि महिला के पति के लापता होने के बाद वह अपने परिवार के साथ रहने लगी थी. कुछ दिनों पहले क्षत्रिय सेवा समिति नाम के एक संगठन से जुड़े एक शख्स ने महिला की मदद करने की बात कही. महिला राजी हो गई जिसके बाद सितंबर महीने में महिला को उसी शख्स ने संस्था के द्वारा पंखे और लाइट भेजने को कहा था. जब महिला को पार्सल मिला तो रिक्शे वाले ने भी यही कहा था कि बॉक्स में लाइट और पंखे हैं. पुलिस फिलहाल क्षेत्र में 4-5 दिन पहले लापता हुए लोगों की तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button