ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

संसद धक्का-मुक्की कांड: क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR भी सौंपी गई

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान परिसर में हुई धक्का-मुक्का मामले को लेकर विवाद जारी है. इस मामले के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही है. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि संसद में हुई धक्का-मुक्की विवाद की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. क्राइम ब्रांच विवाद को लेकर दोनों ही पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस, की शिकायतों की जांच करेगी. साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर भी क्राइम ब्रांच को सौंपी दी गई है.

साथ ही इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए लोकसभा और राज्यसभा से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है.

क्या है विवाद की वजह?

हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस को घेरते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपने भाषण में जिक्र किया था. अमित शाह के भाषण के एक अंश पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई. इसी के चलते गुरुवार को दोनों पक्ष (कांग्रेस और बीजेपी) संसद परिसर में आमने-सामने आ गए.

Related Articles

Back to top button