ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत की जांच करेगी SIT, अजय राय से हो सकती है पूछताछ

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत की जांच SIT करेगी. मौके से मिले सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. एसीपी ने मौके पर मौजूद रहे लोगों के बयान दर्ज कराए. इंस्पेक्टर और दो दरोगा व दो सिपाहियों की टीम बनाई गई है. पुलिस आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से भी मामले में पूछताछ कर सकती है. कांग्रेस यूथ विंग के पूर्व सचिव प्रभात पांडे की बुधवार को मौत हो गई थी.

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने का प्लान बनाया था लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोक दिया. इसके बाद इसको लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. इस दौरान प्रभात पांडे की मौत हो गई. प्रभात गोरखपुर के रहने वाले थे और पढ़ाई करने के लिए लखनऊ में अपने चाचा के साथ रह रहे थे. गुरुवार को प्रभात का अंतिम संस्कार किया गया था.

प्रभात की मौत कैसे हुई, इसका सही पता तो अभी तक नहीं चल पाया है लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि पुलिस की बर्बरता के कारण प्रभात की मौत हुई. जानकारी के मुताबिक, प्रभात करीब दो घंटे तक कांग्रेस के दफ्तर में बेहोश पड़े रहे. जाम और बैरिकेडिंग के चलते प्रभात को अस्पताल ले जाने में 35 मिनट लग गए. यही देरी भारी पड़ गई.

अजय राय से आज हो सकती है पूछताछ

लखनऊ की डिप्टी पुलिस कमिश्नर रवीना त्यागी ने बताया कि प्रभात पांडे को कांग्रेस दफ्तर से बेहोशी की हालत में हजरतगंज के नगर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों के मुताबिक, पांडे के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था. यूपी पुलिस ने इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी किया है. आज इस मामले में अजय राय से पूछताछ हो सकती है.

प्रभात के पिता से राहुल गांधी ने की बात

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने मृतक प्रभात पांडे के पिता दीपक पांडे से फोन पर बात की. इस दौरान राहुल ने उन्हें सांत्वना दी और भरोसा जताया कि पार्टी उनके साथ है तथा उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. बातचीत के दौरान प्रभात के पिता भावुक हो गए. राहुल ने प्रभात के पिता से कहा कि आपको किसी चीज की जरूरत हो तो हमें बताना. हम सब आपके साथ हैं, आप घबराइए मत, हम सब हैं. इस दौरान प्रभात के पिता दीपक ने कहा, हमारा तो घर का चिराग ही खत्म हो गया. हमारी कमाई का साधन, बुढ़ापे का सहारा सब खत्म हो गया. मेरे पास अब क्या ही बचा है? खबर है कि खरगे या फिर प्रियंका गांधी प्रभात के पिता से मिलने गोरखपुर जा सकती हैं.

Related Articles

Back to top button