ब्रेकिंग
जबलपुर में प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पर छिड़ी नई बहस: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ... पुलिस पर बदसलूकी और घूसखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, ... इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम टीम से भारी विवाद: नेता प्रतिपक्ष ... ग्वालियर से नाराज होकर निकली 10 वर्षीय मासूम सात दिन बाद आगरा में मिली सुरक्षित, तीन राज्यों में पुल... पुलिस पर अभद्रता और रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटि... विदिशा में दुष्कर्म के आरोपियों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: खाम बाबा और तोपपुरा इलाके में बुलडोजर चलाक... पांढुर्ना के तिगांव में बेटों ने पेश की अनूठी मिसाल: पिता के अधूरे सपने को पूरा करते हुए नदी के तट प... सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा भुगत रही उज्जैन की जनता: इंदिरा नगर में सीवर ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा स्पष्टीकरण: एक भी आउटसोर्स कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा, सेवा व्यव... विशेष सघन पुनरीक्षण और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा कदम: कल 26 नवंबर क...
उत्तरप्रदेश

सपा विधायक के बिगड़े बोल, बीजेपी को बताया ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’

समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव ने विवादित बयान देकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दिया. यह बयान उस समय आया जब वे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ गन्ना दफ्तर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान सुरेश यादव ने कहा, ‘यह भाजपा सरकार, सरकार नहीं बल्कि हिंदू आतंकवादी संगठन है, जो देश को बर्बाद करना चाहती है. सपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.’

बाराबंकी जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और मजलूमों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी. बीजेपी की सरकार देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है.

सपा विधायक के इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है. भाजपा नेताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा नेताओं की बयानबाजी उनकी हताशा को दर्शाती है. इस विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी सपा जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

अमित शाह के बयान पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश

दरअसल, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. इसी मुद्दे पर शनिवार को प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए. बाराबंकी में गन्ना दफ्तर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान सुरेश यादव ने भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दिया है. वहीं सपा सदर विधायक सुरेश यादव का भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ बताने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button