ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
उत्तरप्रदेश

बरेली: चुपके से आया भतीजा और गला दबाकर ले ली जान… बुजुर्ग को आंख नहीं दिखता था कुछ

उत्तर प्रदेश के बरेली से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नेत्रहीन बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. हत्या करने के बाद आरोपी बुजुर्ग के शव को खेत में फेंक कर फरार हो गया है. वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नेत्रहीन बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि बुजुर्ग की हत्या उन्हीं के भतीजे ने की है. भतीजे का अपने चाचा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय नेत्रहीन नेतराम खेत पर पॉपुलर के सूखे पत्ते लेने गए थे, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे. परिवार ने सोचा कि वह खेत पर ही सो गए होंगे. जब गांव वाले खेत पर काम करने गए तो उन्होंने देखा कि नेत्रहीन नेतराम का शव खेत में पड़ा हुआ है. गांव वालों ने तुरंत परिवार को इस बारे में सूचना दी. मामले की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते बिलखते हुए शव के पास पहुंचे.

भतीजे पर जताया हत्या का शक

इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को हत्या की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत गला दबाने से हुई थी. मृतक नेतराम के परिजन ने बताया कि मृतक का पिछले दो महीनों से जमीन के एक हिस्से को लेकर भतीजे से विवाद चल रहा था और उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी.

बुजुर्ग को मिली थी जान से मारने की धमकी

धमकी के सबंध में मृतक ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थी. पुलिस अगर मृतक की शिकायत पर कार्रवाई करती तो आज वह हमारे बीच होते. मृतक के परिवार वालों ने भतीजे पर भी हत्या शक जाहिर किया है. मृतक नेतराम के नाम सात बीघा जमीन है. पुलिस और परिवार को शक है कि कहीं उनकी हत्या जमीन के लिए तो नहीं की गई है. पुलिस ने शक के आधार पर भतीजे को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है.

वहीं पूरे मामले में एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नेतराम की गला दबाकर हत्या की गई है. जल्द ही नेत्रहीन बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button