ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

भोपाल के ‘धनकुबेर’ पर लोकायुक्त ने कसा शिकंजा, सौरभ शर्मा, पत्नी-मां-दोस्त के खिलाफ सम्मन किए जारी, जांच कमेटी गठित

भोपाल : मध्य प्रदेश में आरटीओ के कॉन्स्टेबल रहे सौरभ शर्मा के यहां हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए लोकायुक्त की टीम ने बताया कि सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन गौर को आरोपी बनाया है। इनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में लगभग 8000 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हुई है। सौरभ शर्मा की पत्नी, मां, दोस्त शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर को सम्मन जारी कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। DSP वीरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इसकी जांच करेंगे। इस केस की हवाला एंगल से भी जांच की जाएगी। आरोपियों के बैंक खातों को भी खंगाला जाएगा। लोकायुक्त को अभी भी जानकारी नहीं कि सौरभ है कहां है। उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में हवाला के एंगल से जांच की जा सकती है।

बता दें कि लोकायुक्त को छापेमारी में सौरभ शर्मा के घर, मध्यप्रदेश और देश के अलग-अलग इलाकों में संपत्ति कई दस्तावेज मिले हैं। वहीं भोपाल में ही करोड़ों की संपत्ति, सोने के बिस्किट और कई किलो चांदी मिली है। वहीं भोपाल में मिली लावारिस इनोवा कार में मिले सोने और कैश के बारे में जानकारी के लिए लोकायुक्त आईटी को चिट्ठी लिखेगा। इसके साथ ही सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button