ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मध्यप्रदेश

साउथ अफ्रीका से आए दंपति के साथ इंदौर में लूट, पुलिस ने 3 घंटे में बदमाशों को दबोचा, निकाला जुलूस

इंदौर: इंदौर शहर में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं। एक नए मामले में विजयनगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दंपति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया, फ़िलहाल घटना में विजयनगर थाना पुलिस में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और क्षेत्र में जुलूस निकाला।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि साउथ अफ्रीका से एक एनआआई दंपत्ति घूमने के लिए इंदौर आए हुए थे जब वे लोग विजयनगर थाना क्षेत्र से ऑटो से जा रहे थे तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। दंपति ने तुरंत अपने साथ हुई घटना की शिकायत विजयनगर थाने में दर्ज कराई। वहीं विजयनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद तत्काल घेराबंदी दो बदमाशों को पकड़ा।

दोनों बदमाशों को भागने के दौरान हाथ पैर में चोट भी लगी। पकड़े गए दोनों बदमाशों को थाने लाकर इनकी जानकारी निकाली गई तो दोनों बदमाश सूरज पटेल और दीपक खजराना थाना क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश निकले जिनके खिलाफ़ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल विजयनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वही क्षेत्र में बदमाशों का जुलूस भी निकाला जिसमें वे लूट करना पाप है कहते सुनाई दिए।

Related Articles

Back to top button