ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

बैतूल में कोतवाली पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने ऐसे अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है, जिसे हत्यारों ने आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया था। आरोपियों ने हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया था। पुलिस के खुलासे में यह भी सामने आया कि जमीनी विवाद में 55 हज़ार रुपए में सुपारी देकर यह हत्या करवाई गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में लिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 19 दिसंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरवानी गांव निवासी रतन वरकड़े के गुमशुदा होने की रिपोर्ट परिजनों ने पाढर चौकी में करवाई थी। उसी दिन पुलिस को कोयलारी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली थी

 पुलिस को जांच में मृतक की पहचान गुमशुदा रतन वरकड़े के रूप में हुई। वहीं रतन के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी,क्योंकि पड़ोसी से रतन का जमीनी विवाद चल रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी गुलाब वरकड़े को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की,जिस पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रतन से उसका जमीनी विवाद चल रहा था। गुलाब ने अपने साडू भाई आकाश उईके की मदद से रतन की हत्या की साजिश रची और दुधावानी गांव के कमलेश परते और छोटू मर्सकोले को 55 हज़ार रुपए में रतन की हत्या की सुपारी दी थी।

छोटू और कमलेश ने मिलकर खेत जा रहे रतन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए रतन का शव रेलवे पटरी पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक और हत्या में उपयोग किए दो चाकू भी बरामद किए है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button