ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में बैंक लॉकर तोड़ने वाले बदमाश का गाजीपुर में कैसे हुआ एनकाउंटर… कौन है सनी दयाल?

यूपी के गाजीपुर का इलाका बिहार की बॉर्डर से लगे होने के कारण यहां पर बिहार के अपराधियों का काफी आना-जाना रहता है. ऐसे में गाजीपुर में बीती रात बिहार के मुंगेर का रहने वाला एक अपराधी सनी दयाल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. सनी दयाल लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक लूट कांड में शामिल होना बताया जा रहा है.

गाजीपुर के गहमर थाना इलाके के बारा चौकी अंतर्गत बिहार बॉर्डर पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक बदमाश ढेर हो गया. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में बिहार के मुंगेर निवासी सनी दयाल घायल हुआ था, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित

पुलिस ने बताया कि सनी दयाल का एक साथी भागने में कामयाब हो गया. पुलिस ने सनी को नजदीकी सीएचसी भदौरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद पुलिस घायल बदमाश सनी दयाल को जिला अस्पताल लेकर आई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले में गाजीपुर एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि लखनऊ के मटियारी इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाने वाले गैंग के तीन सदस्यों को चिनहट पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं बाकी अन्य साथियों में दो साथी शनि दयाल और विपिन बाइक से बिहार जाने के फिराक में थे. गाज़ीपुर पुलिस लगातार बिहार बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलती है. इसी के क्रम में बारा चौकी और गहमर थाने की टीम चेकिंग अभियान कर रही थी तभी दो संदिग्ध बाइक से आते दिखे जिसे पुलिस रोकने का प्रयास किया तो वह लोग पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे.

सनी का दूसरा साथी हो गया फरार

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बदमाश सनी दयाल को दो गोलियां लगी एक पैर में और दूसरा सीने में लगी. ऐसे में उसे तत्काल भदौरा सीएससी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सनी दयाल का दूसरा साथी विपिन मौके से फरार हो गया. पकड़े गए बदमाश के पास से भारी मात्रा में ज्वेलरी का सामान और कुछ कैश भी बरामद किया गया है.

Related Articles

Back to top button