ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
दिल्ली/NCR

केजरीवाल हैं भगवान और कृष्ण के अवतार… अवध ओझा ने ऐसा क्यों कहा

दिल्ली विधासभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लग गया है. आम आदमी पार्टी (आप) नेता अवध ओझा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तुलना भगवान और कृष्ण के अवतार से की है. साथ ही साथ उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि 2029 में केजरीवाल प्रधानमंत्री बन सकते हैं. अभी कुछ सप्ताह पहले ही अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. वह पटपड़गंज सीट से आप के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए अवध ओझा ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी निश्चित तौर पर भगवान हैं. मैं उनको कह चुका हूं कि वे कृष्ण के अवतार हैं. जब भी कोई व्यक्ति समाज बदलने की कोशिश करता है और गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है, तो उसके पीछे समाज के कंस पड़ जाते हैं. भगवान कृष्ण जेल में क्यों पैदा होते, देवकी और वासुदेव ने क्या बिगाड़ा था… समाज के कंस नहीं चाहते हैं कि कोई गरीबों और मजलूमों के लिए काम करे, सताए हुए लोगों के लिए काम करे.’

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की स्थिति पूरे भारत के लिए उदाहरण बनती जा रही है. सबकी हालत खराब है कि 2029 में कहीं केजरीवाल जी प्रधानमंत्री न बन जाएं. निश्चित तौर पर लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं, मैं तो कहता हूं कि वो भगवान हैं. उन्होंने शिक्षा फ्री कर दी. स्वास्थ्य को लेकर हमारे नेता की बहुत बड़ी दूर दृष्टि है.’

कौन हैं अवध ओझा?

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मूल निवासी शिक्षाविद् अवध प्रताप ओझा 2 दिसंबर को नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे. ओझा को लोकप्रिय रूप से ओझा सर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कोचिंग संस्थानों में यूपीएससी अभ्यर्थियों को पढ़ाया है.

पार्टी में शामिल होने के दौरान अवध ओझा ने पत्रकारों से कहा था कि वे आप के हर निर्देश का पालन करेंगे. ओझा ने मीडिया से बातचीत के दौरान भी विवाद खड़ा किया जब उनसे पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तारीफ करने के बारे में पूछा गया. राजनीति में आने से पहले ओझा यूपीएससी उम्मीदवारों को इतिहास पढ़ाते थे और खुद का कोचिंग संस्थान चलाते थे. ओझा के पिता माता प्रसाद ओझा गोंडा में पोस्टमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनकी मां वकील हैं.

Related Articles

Back to top button