ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

अन्नदाता के योगदान को याद करने का दिन, CM यादव ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता किसान भाई-बहनों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. सीएम यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों, गरीबों और वंचितों के हितों के संरक्षण और उनके समग्र विकास के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका समर्पण और किसान कल्याण एवं कृषि विकास के प्रयास हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके योगदान के बारे में जन सामान्य में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनायी जाती है.

PM मोदी ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर उन्हें सोमवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा.चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था. उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है. वह जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री थे.

सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा.

किसानों का जबरदस्त समर्थन

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया जिसमें चरण सिंह से जुड़े आयोजनों पर उनके द्वारा दिए गए भाषण संकलित किए गए हैं.जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह एक समाजवादी नेता थे, जिन्हें किसानों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त था. वह अपने समय के दिग्गज नेताओं में से एक थे. मोदी सरकार ने इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा था.

Related Articles

Back to top button