ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
हिमाचल प्रदेश

पुंछ में सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की गई जान, 10 घायल

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को सेना का एक वाहन खाई में गिरने से 5जवानों की जान चली गई. हादसे में 10 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है. सेना की ओर से हादसे की पुष्टि कर दी गई है. बताया जा रहा है वाहन रास्ता भटक गया था, इसी बीच अनियंत्रित होने की वजह से गहरी खाई में जा गिरा.

यह हादसा जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में हुआ है. यह इलाका LOC के पास ही पड़ता है. बताया जा रहा है कि सेना का वाहन जवानों को पोस्ट की तरफ लेकर जा रहा था. इसी बीच यह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. सूचना मिलते ही सेना का राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और जवानों को खाई से निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए.

अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

पुंछ जिले के बलनोई इलाके में सेना का वाहन तकरीबन 300 फीट गहरी खाई में गिरा है. बताया जा रहा है कि हादसा वाहन के अचानक अनियंत्रित होने की वजह से हुआ. वाहन में सेना के कई जवान सवार थे जो अपनी पोस्ट की ओर जा रहे थे. इसी बीच हादसा हो गया. सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर अब तक 5 जवानों की जान जाने की पुष्टि की गई है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

कई जवानों की हालत गंभीर

हादसे में 10 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है. इनमें से अभी भी कई जवान ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर है. मौके पर सेना का रेस्क्यू दल पहुंच गया और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. माना जा रहा है कि अभी घायल जवानों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

पिछले माह भी हुआ था ऐसा हादसा

जम्मू कश्मीर में पिछले माह भी इस तरह का हादसा हुआ था, जिसमें एक सैन्यकर्मी की जान चली गई थी और अन्य घायल हो गए थे. यह दुर्घटना 4 नवंबर को कालाकोट के बडोग गांव के पास हुई थी. इसमें नायक बद्रीलाल और सिपाही जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Related Articles

Back to top button