ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
उत्तराखंड

स्वामी श्रद्धानंद की पुण्यतिथि पर हुआ 1100 कुंडीय यज्ञ, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार के कांगड़ी गांव में एक ऐतिहासिक गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद के 99वें बलिदान दिवस पर 1100 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय समेत कई नामी हस्तियां शामिल हुईं. गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना 1902 में स्वामी श्रद्धानंद ने की थी, सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी श्रद्धानंद को नमन करते हुए कहा कि वो यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी को एक ऐसा शिक्षण संस्थान बताया जो विश्व में सनातन धर्म के प्रसार का काम कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘जो संस्थान सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, उन्हें हमारा पूरा सहयोग मिलना चाहिए.’ वहीं उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद के योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं और आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे.

जल शक्ति मंत्री ने बताया इतिहास

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को न केवल भारत, बल्कि पूरा विश्व जानता है. उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी में आकर वे गर्व महसूस कर रहे हैं, जहां से देश को अनेक महान देशभक्त और शिक्षित युवा मिले. पाटिल ने विश्वास जताया कि यह गुरुकुल भविष्य में भी ऐसे ही देशभक्त और राष्ट्रसेवी तैयार करता रहेगा.

विवेक ओबेरॉय ने साझा की अपनी यादें

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी और स्वामी श्रद्धानंद का इतिहास जानकर वे गहराई से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा पीढ़ी को यह जानने की जरूरत है कि स्वामी श्रद्धानंद ने किस तरह से भारतीय समाज और देशभक्ति के लिए अपना योगदान दिया. विवेक ओबेरॉय ने यह भी बताया कि उनके दादा आर्य समाज से जुड़े रहे हैं और उनके ही माध्यम से उन्होंने हवन और सनातन परंपराओं के महत्व को समझा.

गुरुकुल कांगड़ी का ऐतिहासिक महत्व

गुरुकुल कांगड़ी न केवल भारतीय शिक्षा प्रणाली का एक ऐतिहासिक प्रतीक है, बल्कि यह स्वामी श्रद्धानंद के आदर्शों और उनके बलिदान की अमर गाथा को भी जीवंत रखता है. इस संस्थान से जुड़े लोगों और इस तरह के आयोजनों के माध्यम से स्वामी श्रद्धानंद के विचारों और शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button