ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मध्यप्रदेश

वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मात्था, कहा- साहिबजादों की शहादत को नमन करता हूं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को वीर बाल दिवस पर हमीदिया रोड़ स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मात्था टेका। दरअसल, गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादों की शहादत की स्मृति में भारत भवन में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे से इसमें सम्मिलित हुए। भारत भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कीर्तन जत्था द्वारा प्रस्तुति और साहबजादों के बलिदान पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही तलवारबाजी का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।

सीएम ने कहा कि परम श्रद्धेय गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादा अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी, साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी को वीर बाल दिवस पर सादर नमन करता हूं। धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए आपने त्याग एवं बलिदान का ऐसा स्वर्णिम अध्याय रचा, जो सदैव विश्व कल्याण की कामना को मार्ग दिखाता रहेगा

आज का यह दिन हमें उस गौरवशाली इतिहास का पावन स्मरण कराता है जब देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने आक्रांताओं के सामने समर्पण करने के बजाय धर्म के रक्षणार्थ बलिदान को चुना।

उन साहिबजादों का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है इस दौरान भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय एवं अन्य श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button