ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

मनमोहन को आखिरी सलाम…पूरा देश नम आंखों से दे रहा श्रद्धांजलि, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

    भूटान के राजा ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    भूटान के राजा ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.

    निगम बोध घाट पर पीएम मोदी ने मनमोहन को दी श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जेपी नड्डा, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.

    पीएम मोदी निगम बोध घाट पहुंचे

    पीएम मोदी निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. थोड़ी देर में अरदास पढ़ा जाएगा.

    निगम बोध घाट पर अंत्येष्टि की प्रक्रिया शुरू

    निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, राहुल गांधी समेत कई नेता निगम बोध घाट पर मौजूगद हैं. पीएम मोदी के आने का इंतजार किया जा रहा है.

    निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को सलामी दी गई

    निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी गई. उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उनका पार्थिव शरीर निगम बोघ घाट में प्रवेश कर चुका है. राष्ट्रपति- पीएम मोदी भी निगम बोध घाट आएंगे. उनके आने का इंतजार किया जा रहा है. राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    निगम बोध घाट पहुंचा मनमोहन का पार्थिव शरीर

    मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच गया है. थोड़ी देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    थोड़ी देर में निगम बोध घाट पहुंचेगा मनमोहन का पार्थिव शरीर

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने अंतिम सफर पर निकल चुके हैं. थोड़ी देर में मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंचेगा. 11.45 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    स्मारक स्थल को लेकर राजनीति ठीक नहीं- मायावती

    मनमोहन सिंह के स्मारक मामले में बसपा चीफ मायावती ने कहा कि स्मारक स्थल को लेकर राजनीति ठीक नहीं. सिख समाज और परिवार की भावनाओं का सम्मान हो.

    अलट जी के साथ ऐसा होता तो कैसा लगता…स्मारक स्थल विवाद पर सिद्धू

    स्मारक स्थल विवाद को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनके मौत पर भी राजनीति हो रही है. अगर अलट जी के साथ ऐसा होता तो कैसा लगता. उनका अंतिम संस्कार अगर राजघाट के बदले निगम बोध घाट पर होता तो? सिद्धू ने कहा कि मनमोह सिंह एक युग पुरुष थे

    स्मारक स्थल को लेकर गंदी राजनीति कर रही है कांग्रेस- सिरसा

    बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे न कि कांग्रेस के. कांग्रेस चाहती है कि मनमोह सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास हो और वहीं उनका स्मारक स्थल बने. मगर सरकार के कहा कि इसके लिए उसे 3-4 दिन का वक्त चाहिए. फिलहाल उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर ही होगा

    कांग्रेस दफ्तर से निगम बोध घाट ले जाया जा मनमोहन का पार्थिव शरीर

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर से निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है. 11.45 बजे राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन का अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके अंमित संस्कार में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेता शामिल होंगे.

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति निगम बोध घाट जाएंगे

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री निगम बोध घाट जाएंगे. CDS और तीनों सेना के अध्यक्ष इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा लोकसभा स्पीकर, रक्षा राज्य मंत्री, रक्षा सचिव, कैबिनेट सचिव, रक्षा सचिव. गृह सचिव भी शामिल होंगे.

    Bjp List

    कांग्रेस ने जीवनभर मनमोहन को सम्मान नहीं दिया- BJP

    मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल विवाद को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस ने जीवनभर मनमोहन को सम्मान नहीं दिया. कांग्रेस मनमोहन के सम्मान पर सियासत कर रही है. पीवी नरसिम्हा राव के साथ क्या हुआ, प्रणव मुखर्जी के साथ क्या हुआ, सभी को पता है. दुख की घड़ी में कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए

    कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन शुरू

    मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ्तर में रखा गया है. उनके अंतिम दर्शन शुरू हो गए हैं. सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका नेता समेत कई नेताओं ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.

    कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गया है.

    राजघाट के पास हो अंतिम संस्कार- सुखजिंदर सिंह रंधावा

    कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास हो. डॉक्टर साहब ने देश को आर्थिक संकट से उबारा. जैसे सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट के पास हुआ है, वैसे ही डॉक्टर साहब का भी अंतिम संस्कार वहीं हो

    कांग्रेस दफ्तर में राहुल, चिदंबर, खरगे, माकन समेत कई नेता मौजूद

    आम जनता के दर्शन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जा रहा है. कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी, पी चिदंबर, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, अजय माकन समेत कई नेता मौजूद हैं

    कांग्रेस मुख्यालय लाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया जा रहा है. आम जनता और कार्यकर्ता उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करेगी.

    राहुल-प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे

    राहुल-प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं. थोड़ी देर में पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा.

    मनमोहन सिंह के घर के पहुंचा शव वाहन

    पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा जाएगा, वो वाहन उनके आवास के बाहर पहुंच गया है. थोड़ी देर में उनके पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा.

    थोड़ी देर में कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा. यहां पर आम जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. सुबह 11.45 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लगाया जा सकता है. लोगों को इन सड़कों और उन इलाकों से बचने की सलाह देते हुए एक एडवाइजरी जारी की गई है, जहां से अंतिम संस्कार जुलूस गुजरेगा

    पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर जारी की एडवाइजरी

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज सुबह 11:45 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा. इससे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. रिंग रोड और नेताजी सुभाष मार्ग समेत इन सड़कों पर रहेगा प्रतिबंधों और डायवर्जन

    मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे लोग

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लोग उनके आवास (3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली) पर पहुंचे हैं. सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है. मनमोहन सिंह को आज अंतिम विदाई दी जाएगी

    सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार सुबह 11:45 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा

    9.30 बजे शुरू होगी अंतिम यात्रा

    सुबह 9.30 बजे के बाद मनमोहन सिंह के अंतिम विदाई की तैयारी शुरू होगी. गुरुवार रात उनका 93 साल की उम्र में निधन हो गया था. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी.

    अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर

    मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह करीब 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां आम जनता और कार्यकर्ता उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

    आज राजकीय सम्मान के साथ होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

    आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया. आज शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. इससे पहले उनका पार्थिव शरीर उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली से सुबह करीब 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा. 8.30 बजे से 9.30 बजे तक आम जनता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साढ़े 9 बजे के बाद उनके अंतिम विदाई की तैयारी शुरू होगी.

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे. देश की अर्थव्यवस्था में उनका अहम योगदान रहा है. उन्होंने देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया. मनमोहन सिंह के सम्मान में देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. आज उनके अंतिम संस्कार के दिन सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिसेज में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. कल यानी शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया.

Related Articles

Back to top button