ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
गुजरात

सूरत में डबल मर्डर: पत्नी-बेटे का युवक ने किया मर्डर, फिर मां-बाप को चाकू से गोदा; वजह क्या?

गुजरात के सूरत से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. सूरत के सरताना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी, अपने माता-पिता पर हमला किया और अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इलाके में हुई भीषण सामूहिक हत्या की घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमरेली के सावरकुंडला के रहने वाले स्मिथ गियानी नाम के एक व्यक्ति ने अपने परिवार पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई. वहीं उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद स्मिथ ने अपना गला काटकर खुद भी मरने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया.

माता-पिता का किया जा रहा है इलाज

सरथाना पुलिस ने बताया कि स्मिथ और उनके माता-पिता की चोटों का इलाज किया जा रहा था. वहीं घटना की जांच शुरू कर दी है. पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक स्मिथ और परिवार के बीच आंतरिक कलह है. ऐसे में पारिवारिक दबाव की वजह से स्मिथ ने ऐसा कदम उठाया है. वहीं पुलिस के मुताबिक स्मिथ ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता के बड़े पापा की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी. ऐसे में बड़े पापा के परिवार को आश्वासन देने परिवार के लोग जाते थे.

क्या थी वजह?

इस दौरान उसके और बड़े पापा के परिवार के बीच बहस हो और बड़े पापा के परिवार के लोगों ने स्मिथ के परिवार को अपने घर आने से मना कर दिया. स्मिथ को ये बात बहुत बुरी लगी.ऐसे में उसको ऐसा लगने लगा कि हमारा इस दुनिया में कोई नहीं है, जिस वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया. वहीं दुखद मामले की पूरी तस्वीर समझने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है माता-पिता के ठीक होने के बाद असली वजह सामने आ सकती है.

Related Articles

Back to top button