ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

इंदौर में बीच सड़क पर बदमाश का ‘खूनी खेल’, युवक के पेट में घोंपता रहा चाकू; मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ताबड़तोड़ चाकू से वर कर युवक को मार डाला गया. बदमाश द्वारा युवक को चाकू मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसने अपना गुनाह कुबूल किया है. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. इंदौर में लगातार हो रहीं आपराधिक वारदातों से लोग सहमे हुए हैं.

घटना इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र की है. यहां दिनदहाड़े चाकू मार कर हत्याकांड की घटना का अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो वह हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगते हुए नजर आया. हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह युवक को एक के बाद एक कई चाकू मार रहा है.

बीच सड़क चाकू से किए वार

इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रमोद नामक आरोपी के द्वारा विनोद नामक एक युवक पर एक के बाद एक चाकू से हमला किया गया. बीच सड़क पर वह विनोद को चाकू मारता रहा. इस बीच कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया, लेकिन आरोपी के सिर पर खून सवार देख लोग सहम गए. आरोपी विनोद पर कई वार कर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

हत्या की वारदात क्वे कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया. जब उससे पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक विनोद ने उस पर पहले चाकू से हमला किया. उसका कहना है कि यदि वह विनोद से चाकू नहीं छीनता तो वह उसे मार देता. इसके बाद उसने उसी से चाकू छीन कर उस पर ही एक के बाद एक कई वार कर दिए और वहां से फरार हो गया. घटना को लेकर उसने बताया कि घटना स्थल पर ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके बाद ही इस पूरे हत्याकांड की घटना का अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button