ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
उत्तरप्रदेश

कॉर्पोरेट कल्चर पर काम करता था चोरों का यह गैंग, सैलरी देकर हायर किए थे मेंबर्स

चोरी के लिए चोरों की भर्ती सैलरी पर की जाती थी यह सुनने में बेशक अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है. युवकों की भर्ती कर चोरों का सरगना उनसे चोरी की घटनाओं को अंजाम दिलवाता था. इस ग्रुप ने चोरी के 200 से अधिक महंगे मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश में बेचे हैं. गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर हाल ही के दिनों में चोरी की घटना बढ़ गई थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए GRP ने चोरों के ग्रुप के तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

जीआरपी पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से गोरखपुर रेलवे स्टेशन और उसके आसपास चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी. ऐसे में पुलिस सतर्क हो गई थी. 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, तो तीन संदिग्ध एक साथ कई बार देखे गए. पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि शनिवार को सुबह तीन संदिग्ध रेलवे स्टेशन के घड़ी गेट के पास दिखे. पुलिस ने जब उनके पास पहुंचकर पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस को 10 लाख की कीमत के 44 मोबाइल, एक चाकू, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए चोर

पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग था. ऐसे में तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उन लोगों ने बताया कि वह लोग मूल रूप से झारखंड के साहबगंज जिले के तलझाड़ी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के निवासी हैं. एक का नाम मनोज मंडल, दूसरे का करन कुमार और तीसरा नाबालिक है. उन सभी लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हम लोग 2018 से यह काम कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button