ब्रेकिंग
Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ... Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में...
बिहार

कटिहार: अपने ही पैसे मांगने पर हुई हत्या… घर से बाहर बुलाया और मार दी गोली; हत्यारों ने बताई पूरी कहानी

बिहार कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर 2024 को हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच हत्यारों को गिरफ्तार किया है. यह हत्या पैसे के लेन-देन के कारण हुई थी, और आरोपियों ने उसे पार्टी के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया.एसपी वैभव शर्मा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अखिलेश यादव का मोहम्मद तारिक और अन्य आरोपियों से रुपये का लेन-देन चल रहा था.

मृतक अखिलेश यादव का तारिक और अन्य आरोपियों के पास लाखों रुपये बकाया था, जिसे वह बार-बार मांग रहे थे. इस बकाया रुपये को लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी. इसके बाद, आरोपियों ने उसे पार्टी के बहाने बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी.

मामले में एक आरोपी फरार

पुलिस ने इस हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद तारिक, दिलीप कुमार, गुलशन कुमार, रंजीत कुमार उर्फ बालू साहेब और विपिन यादव शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे, कारतूस और खोखा भी बरामद किया है. मामले में एक आरोपी अभी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से मोहम्मद तारिक और गुलशन कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. यह दोनों पहले भी अपराध कर चुके हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और उन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

हत्या के बाद की पुलिस कार्रवाई

एसपी ने कहा कि पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, मामले की जांच में पुलिस ने स्थानीय इनपुट के आधार पर इस हत्या की वजह को साफ किया. प्रारंभ में मृतक की पहचान अज्ञात थी, लेकिन बाद में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू की और हत्या के कारण का पता लगाया.

मामले में इस्तेमाल किए गए हथियारों और कारतूस को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस की तफ्तीश जारी है, और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है. कटिहार पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है, और पुलिस टीम की मेहनत की सराहना की जा रही है.

Related Articles

Back to top button