ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

छोटा राजन का गुर्गा राम विलास, 32 सालों बाद मुंबई से हुआ गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन के गुर्गे को गिरफ्तार किया है. विलास पवार नाम के इस अपराधी पर हत्या ,फिरौती, जमीन हथियाने और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं. पिछले 32 सालों से फरार चल रहे राजू चिकन्या उर्फ विलास बलराम पवार को अरेस्ट करने में मुम्बई पुलिस ने सफलता पाई है. ये छोटा राजन के खास गुर्गे के पर जाना जाता था. इसे राजू विकन्या उर्फ विलास बलराम पवार के नाम से बुलाते हैं.

मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये आरोपी मुंबई के चेंबूर इलाके में छिपा हुआ है. पुलिस की टीम ने चेंबूर इलाके में जाकर इस आरोपी को किया गिरफ्तार. मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में इस आरोपी के खिलाफ कई गंभारी मामले जैसे हत्या, फिरौती अपहरण और इलीगल हथियार रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. आज छोटा राजन के इस करीबी गुर्गे को मुंबई के सेशन्स कोर्ट में पेश किया जाना था.

राजू चिकन्या से भय से डरते थे लोग

राजू चिकन्या उर्फ विलास पवार का आतंक इतना ज्यादा रहा है कि लोग उसका नाम सुनकर भी काफी डरते हैं. इतने लंबे समय से पुलिस इसे खोज रही थी. करीब 3 दशक के बाद इसे मुंबई से गिरफ्तार किया जा सकता है. छोटा राजन के गुर्गा के तौर पर जाना जाने वाला विलास पवार अपराध करके पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाया करता था.

उसने कभी मर्डर किए तो कभी लोगों को डराकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया. ऐसा करके वो करीब 32 सालों से पुलिस की नजर से बचता रहा. जब पुलिस को उसके मुंबई में छिपे होने की सूचना मिली तो बिना देरी किए इस गुर्गे को पकड़ने के मौके पर पहुंच गई. आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद विलास पवार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. उसके खिलाफ गंभीर मामलों में केस दर्ज है, जिनके आधार पर उस पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button