ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
मध्यप्रदेश

कबड्डी-कबड्डी की जगह बूम-बूम… मैच के दौरान दर्शकों ने काटा बवाल, दौड़ा-दौड़ा कर टीम को पीटा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कबड्डी के रोमांचक मुकाबले के दौरान उस समय बवाल हो गया, जिस समय मैच के आखिरी में एक पॉइंट को लेकर असिस्टेंट रेफरी और इंदौर के खिलाड़ियों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई. देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई. रेफरी को थप्पड़ मारने के इंदौर के खिलाड़ियों पर दर्शकों ने कुर्सियां से हमला कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस और खेल विभाग के अधिकारियों ने बड़ी ही मुश्किल से मामले को शांत कराया.

ग्वालियर में फूलबाग मैदान पर गुरुवार से महापौर महोत्सव 2025 के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता के पहले दिन 23 मैच खेले गए. पहले दिन का आखिरी मैच इंदौर और ग्वालियर के बीच खेला जा रहा था. मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन मैच के दौरान उस वक्त बवाल हो गया, जब मैच लगभग टाई होने के स्थिति में था. तभी असिस्टेंट रेफरी ने इंदौर के एक खिलाड़ी को आउट दे दिया.

दर्शकों ने इंदौर टीम की पिटाई

इंदौर के खिलाड़ी असिस्टेंट रेफरी के फैसले को गलत ठहरा रहे थे और इसी के चलते असिस्टेंट रेफरी पर भड़क गए. आरोप है कि इंदौर के एक खिलाड़ी ने असिस्टेंट रेफरी को धक्का देते हुए थप्पड़ जड़ दिया. फिर क्या था, ग्वालियर की टीम का सपोर्ट कर रहे दर्शक मैदान में उतर आए और उन्होंने इंदौर टीम के खिलाड़ियों पर कुर्सियों से हमला कर दिया. उनके साथ जमकर मारपीट की.

Related Articles

Back to top button