ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल... Palamu Crime News: पलामू में आधी रात सड़क पर उतरे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर; अवैध खनिजों से लदे 4... IIT Dhanbad Centenary Event: 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको'; धनबाद आईआईटी में बोलीं पद्मश... Ramgarh Crime News: पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर शिकंजा; रामगढ़ पुलिस ने लगाया CCA Ranchi HEC News: बकाए वेतन और प्रमोशन के लिए दिल्ली में HEC CMD से मिला BMS का प्रतिनिधिमंडल; रखीं य... Punjab Crime News: संगरूर में मां ने ही ली अपने 3 मासूम बच्चों की जान! पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलास... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन; अवैध हथियारों के 6 गिरोहों का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिर... Rupanagar Food Safety News: रूपनगर में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन; 120 किलो खराब मिठाइयां नष्ट, ... Bamial Firing News: शादी समारोह में तकरार बनी खूनी रंजिश! बरियाल के पास गाड़ी घेरकर चलाई गोलियां, यु... Punjab Politics News: पंजाब की सभी 117 विधानसभाओं से गुजरी बीजेपी की यात्रा; 30 सितंबर को जालंधर में...
मध्यप्रदेश

खेत में पहुंचे किसान को आराम फरमाता मिला टाइगर, दहाड़ते ही जान बचाकर भागे

 बालाघाट। बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के खैरलांजी गांव में करीब एक महीने से बाघिन की दहशत फैली हुई है। इसी बीच रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हारटोला गांव में शनिवार की सुबह से खेत में टाइगर दिखने के बाद गांव के लोग डरे हुए हैं।

टाइगर की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल व वन अमला का भी मौके पर पहुंच गया है। ग्रामीणों को टाइगर से दूर रखने का प्रयास कर रहा है।

सरसों के खेत में डाला डेरा

जानकारी के अनुसार कन्हारटोला गांव के ग्रामीण जयसियाराम पटले के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही उनका खेत है। खेत में सरसो की फसल लगी हुई हैं। शनिवार की सुबह घर के लोग तुवर तोड़ रहे थे।

इसी दौरान सरसो के खेत में उन्हें कोई वन्यप्राणी सोता दिखाई दिया, जिसे उन्होंने भगाने का प्रयास किया। टाइगर ने उठकर जमकर दहाड़ लगाई, तो वो जान बचाकर भागे। इसके बाद सरसों के खेत में टाइगर होने की खबर पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में फैल गई।

खेत में कभी सोता तो कभी घूमता है टाइगर

सरसों के खेत में डेरा जमाए टाइगर कभी सोता है तो कभी पूरे खेत भर घूम रहा है। सरसों की फसल की उंचाई अधिक होने से टाइगर घूमने पर ही दिखाई दे रहा है। इसको देखने के लिए कन्हारटोला के साथ ही अमई, झरिया, भजियादंड, रामपायली, रेगाझरी, लालपुर, उमड़वाड़ा सहित अन्य गांवों की ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button