ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

भाभी बुला रही है कहकर नाबालिग लड़की को ले गया घर, किराएदार दोस्त से कराया रेप

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें आरोपित के दोस्त ने भी मदद की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया और सह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित साथ ले गया घर

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि 14 जुलाई 2024 को स्कूल जा रही थी। वहां उसे शिवदयाल मिला, जिसे वह पहले से जानती थी। उसने बोला कि मेरे घर चलो, तुम्हें भाभी ने बुलाया है। इसके बाद पीड़िता आटो में बैठकर उसके घर चली गई।

लड़के के किराएदार दोस्त ने किया दुष्कर्म

लड़की जब घर पहुंची तो घर पर भाभी नहीं थी। शिवदयाल ने ऊपर वाले कमरे में चलने के लिए कहा। लड़की ऊपर के कमरे में गई। कमरे में इंदर सिंह किराए से रहता था। शिवदयाल किसी काम का कहकर कमरे से बाहर चला गया, तभी इंदर कमरे में आ गया और उसने दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया।

फोटो खींच कर वायरल करने की धमकी

इसी दौरान आरोपित ने लड़की के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। घटना के बाद लड़की घर आ गई। कुछ समय बाद शिवदयाल ने लड़की को फोन लगाया और फोटो वायरल करने कीधमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर लड़की ने परिवार वालों को अपनी आपबीती बताई।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

स्वजन ने लड़की के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने शिवदयाल और इंदर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहआरोपित शिवदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। फरार मुख्य आरोपित की तलाश है।

Related Articles

Back to top button