ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 4 जवान शहीद, 2 घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां सेना की गाड़ी खाई में गिर गई है. इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए हैं जबकि दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल जवानों को श्रीनगर रेफर किया गया है.अधिकारी ने बताया कि एसके पायीन के पास बांदीपोरा-श्रीनगर रोड पर सेना का एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को तुरंत बांदीपोरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन जवानों को मृत घोषित कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया. हालांकि, उनमें से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बाकी घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है.

हादसे के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए थे. वाहन खाई में गिरा था इसलिए वो किसी भी प्रकार का मदद भी नहीं कर सके. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग मदद करते हुए भी नजर आए.

पिछले हफ्ते भी कुछ इसी तरह की देखने को मिली थी, जब पुछ सेक्टर में सेना का ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था. इस घटना में 5 जवानों की मौत हो गई थी जबकि 5 जवान घायल हुआ थे. 11 मराठा रेजिमेंट के ये सभी जवान एक गाड़ी में सवार होकर लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते मं गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

ढाई टन वजनी था ट्रक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के जो ट्रक हादसे का शिकार हुआ था, उसका वजन करीब ढाई टन के आसपास था. जो गाड़ी खाई में गिरी वो सेना की 6 गाड़ियों वाले काफिले में शामिल थी. गाड़ी एलओसी की तरफ जा रही थी. वाहन में 15-18 सैनिक सवार थे जिनमें से 5 की मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button