ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
उत्तरप्रदेश

अलीगढ़: ये मकान बिकाऊ है… प्रधान की दबंगई से परेशान वैश्य समाज के लोग, पलायन को मजबूर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दांदो कस्बे में दबंग प्रधान की दबंगई के चलते वैश्य समाज के लोग पलायन करने को मजबूर हैं. उन्होंने अपने घरों पर “यह मकान बिकाऊ है” के पोस्टर लगा दिए हैं. वैश्य समाज के लोगों का आरोप है कि आजादी से पहले 1945 में उनके बुजुर्गों के समय में बनी धर्मशाला का दबंग प्रधान ने गलत तरीके से फर्जी बैनामा बनवाया और अपने नाम करा ली. इसके साथ ही दबंग प्रधान ने वैश्य समाज के लोगों को कस्बे में नहीं रहने देने की भी धमकी दी.

ऐसे में पुलिस प्रशासन से न्याय न मिलते देख उन्होंने अपने मकान पर “सर्व वैश्य समाज के यह मकान बिकाऊ हैं” के पोस्टर लगा दिए. अब वह अपने घरों को छोड़कर अपने अपने परिवार समेत दूसरी जगह पर पलायन करने को मजबूर हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी समेत इलाके के थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर हो रहे वैश्य समाज के लोगों को दबंग प्रधान के खिलाफ जांच पड़ताल कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया.

फर्जी बैनामा करा लिया

प्रधान राजकुमार यादव के वैश्य समाज के लोगों को कस्बे में नहीं रहने देने की धमकी देने के बाद वैश्य समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया. प्रधान की दबंगई से परेशान संतोष माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दबंग प्रधान राजकुमार ने 1945 में उनके बुजुर्गों की बनवाई गई धर्मशाला का दांदो कस्बा निवासी जवाहरलाल पुत्र चोखेलाल नाम के व्यक्ति से अपने नाम फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया.

पलायन को मजबूर हुए लोग

धर्मशाला का फर्जी बैनामा कराने का जब उन्होंने विरोध किया, तो दबंग प्रधान ने उनके रास्ते को बंद करते धमकी दी. इसके साथ ही पीड़ित व्यापारी संजीव कुमार का कहना है कि रास्ता बंद करते हुए प्रधान ने उन्हें धमकी दी. प्रधान ने कहा कि मैं तुमको यहां रहने नहीं दूंगा, डेड़ बनिये हो तुम. यही वजह है कि दबंग प्रधान की दबंगई के चलते वैश्य समाज के लोग अपने अपने घरों को बेचकर पलायन करने जा रहें है. अब वैश्य समाज के लोगों ने मांग की है कि उनके घरों के सामने बंद किए गए रास्ते को खोला जाए और उस बैनामे को रद्द किया जाए.

Related Articles

Back to top button