ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
लाइफ स्टाइल

महिलाओं को जिम में कितना वेट उठाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए

फिट और हेल्दी रहने के लिए महिलाएं स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ध्यान देती हैं. खासकर, जो महिलाएं अपना वजन कम कर रही हैं- उन्हें मसल्स को बनाए रखने के लिए वेट लॉस ट्रेनिंग दी जाती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि वेट ट्रेनिंग करने से बॉडी का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है. इससे आपको एक्टिव और एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है.

हॉलिस्टिक हेल्थ कोच और एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट कपिल कनोडिया कहते हैं कि महिलाओं को जिम जाकर कितना वेट उठाना चाहिए? अगर आपको भी इसके बारे में जानकारी नहीं है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आइए एक्सपर्ट से इसके बारे में जानते हैं.

महिलाएं कितना वेट उठाएं?

एक्सपर्ट कपिल कनोडिया कहते हैं कि वेट ट्रेनिंग तीन अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग पर काम करती है. पहले स्ट्रेंथ ट्रेनिंग होती है, जिसमें रिपीटीशन रेंज 6 या उससे कम रखी जाती है. दूसरे पर हाइपरट्रॉफी ट्रेनिंग होती है. इसमें रिपिटेशन रेंज 8 से 12 तक रखी जाती है. तीसरा और सबसे अंतिम एंड्यूरेंस ट्रेनिंग होती है, इसमें रेपिटेशन रेंज 15 से 20 तक रखी जाती है.

अगर आप इतना वेट लिफ्ट कर रहे हैं जिसमें आप 12 से ज्यादा रेपिटेशन कर पा रहे हैं, तो ये वेट आपके लिए हल्का है. एक्सपर्ट कहते हैं कि हाइपरट्रॉफी ट्रेनिंग में आपको उतना ही वेट उठाया जाना चाहिए, जिसे आप कम से कम 8 रेपिटेशन में कर पाएं.

महिलाओंं के लिए वेट ट्रेनिंग के फायदे

एक्सपर्ट बताते हैं कि रोजाना वेट ट्रेनिंग करने से बोन डेंसिटी ठीक होती है. इससे हड्डियों की बीमारियों का खतरा कम होता है. जो महिलाएं अपने वजन को कम करना चाहती हैं, उन्हें वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है. इससे मसल्स मजबूत होती है. इसका अभ्या करने से दिल के रोग, शुगर की समस्या और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम रहता है. इससे मेंटल हेल्थ ठीक होने के साथ-साथ स्लीप साइकिल भी ठीक रहती है.

डाइट का भी रखें ध्यान

अगर आप वेट ट्रेनिंग कर रही हैं तो डाइट का भी ख्याल रखें. प्रोटीन वाली चीजें खाएं. इससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है. इससे कमजोरी भी महसूस नहीं होती है.

Related Articles

Back to top button